MP, के रतलाम जिले में तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एक AC कोच में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई कोटा रेलवे डिवीजन के विक्रमगढ़ आलोट और लुनीरिछा स्टेशनों के बीच, ट्रेन no- 12431 के B-1 कोच में सुबह करीब 5.15 बजे आग लगी रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जिस कोच में आग लगी उसमें 68 यात्री सवार थे आग का पता चलते ही 15 मिनट के अंदर कोच को खाली करा लिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया ?

