दिल्ली के राजेंद्र नगर मे बिहार के लाल ने कर दिया कमाल डॉ बिभू आंनद बने गरीब असहाय की रौशनी

बिहार के छोटे गांव से निकलकर डॉ. बिभु आनंद बिस्वास ने दिल्ली में अपना मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक स्थापित किया। जानिए उनकी संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानी।
बिहार के एक छोटे गांव से आने वाले 32 वर्षीय डॉ. बिभु आनंद बिस्वास आज दिल्ली में अपना मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक सफलतापूर्वक चला रहे हैं। सीमित संसाधनों और संघर्षों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को साकार किया।,डॉ. बिभु ने काठमांडू यूनिवर्सिटी के नोबेल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस (2013-2019) किया और गंगाराम अस्पताल से डीएनबी मेडिसिन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट रहे।कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन इंचार्ज के रूप में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित भी किया गया।दिल्ली के राजेंद्र नगर में स्थापित उनका “हीलिंग हैंड्स मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक” गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। अस्पताल में ओपीडी, फार्मेसी और ऑपरेशन थिएटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, साथ ही आगे विस्तार की योजना भी है।डॉ. बिभु की यह यात्रा साबित करती है कि मेहनत, लगन और मजबूत इरादों से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।