नोएडा में भू माफिया पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई नोएडा सेक्टर 104 में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कार्रवाई किया ?

नोएडा ,  प्राधिकरण ने कानूनी अड़चन हटने के बाद भू-माफिया पर बड़ी कार्रवाई की सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर के खसरा नंबर-412 में लगभग 7,950 वर्गमीटर जमीन पर निर्माण को ध्वस्त कर दिया , यह कार्रवाई भूलेख विभाग की OSD हर्षिता तिवारी, OSD इंदु प्रकाश सिंह, महाप्रबंधक सिविल अशोक कुमार अरोड़ा और वर्क सर्किल आठ के वरिष्ठ प्रबंधक रोहित कुमार के नेतृत्व में की गई इस दौरान कुछ लोग ध्वस्तीकरण का विरोध करने पहुंचे, लेकिन मौके पर तैनात अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ से उन्हें शांत कर वापस भेज दिया गया ?