लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया है. रोहिणी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि ऐसा उन्होंने संजय यादव और रमीज के कहने पर किया है.
बिहार विधानसभा चुनावों में करारी हार के एक दिन बाद RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को अचानक राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर बवाल खड़ा कर दिया. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक अत्यंत संवेदनशील और संकेतों से भरी पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं. यह वही है जो संजय यादव और रमीज ने मुझसे कहा था. मैं सारी जिम्मेदारी ले रही हूं.”
इस पोस्ट ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी, खासकर इसलिए क्योंकि रोहिणी ने दो नाम लिए- संजय यादव जो कि RJD के राज्यसभा सांसद और तेजस्वी यादव के सबसे भरोसेमंद सहयोगी हैं और दूसरा नाम- रमीज, जिसके बारे में अब तक राजनीतिक गलियारों में बहुत कम जानकारी थी.
