पटना में लाल यादव और राबड़ी देवी की आवास को लेकर चर्चा 10 सर्कुलर रोड को खाली कराया जाएगा तेजस्वी पहुंचे लालू राबड़ी आवास

 पटना, बिहार की राजनीति में करीब दो दशकों तक सत्ता और सियासी गतिविधियों के प्रमुख केंद्र रहे 10 सर्कुलर रोड आवास से अब लालू परिवार की विदाई लगभग तय हो गई आवास खाली करने की निर्धारित समय-सीमा 29 जून होने के बीच सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल RJD प्रमुख लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी अपने पुत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव के पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पहुंच गए पिछले कई दिनों से 10 सर्कुलर रोड से सामान की शिफ्टिंग का काम लगातार चल रहा था ?