Bihar, नवादा के गोसाईचक, दुर्गापुर, नवादा बाजार बाबरचक गांव में शनिवार को भीषण आग की घटना में करीब 150 बीघा गेहूं, गन्ना जलकर राख हो गया , आग की लपटें इतनी तेज थीं कि 4 गांवों के किसानों में अफरा-तफरी मच गई, किसानों ने हाई वोल्टेज 11000 बिजली तार से निकली चिंगारी को आग का कारण बताया जानकारी के अनुसार दोपहर के समय गोसाईचक गांव के एक खेत में अचानक आग लग गई उस समय तेज हवा और कड़ी धूप के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया?

