अपहरण, ब्लैकमेल और जबरन जेंडर सर्जरी: ट्रांसजेंडर गैंग की हैवानियत ने हिलाया शहर, कई आरोपी गिरफ्तार!

मालाड से एक चौंकाने वाली और बेहद संवेदनशील घटना सामने आई है, जिसमें एक ट्रांसजेंडर गैंग पर 19 वर्षीय बीकॉम छात्र के साथ अमानवीय बर्ताव, जबरन लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

मुंबई: मालाड से एक चौंकाने वाली और बेहद संवेदनशील घटना सामने आई है, जिसमें एक ट्रांसजेंडर गैंग पर 19 वर्षीय बीकॉम छात्र के साथ अमानवीय बर्ताव, जबरन लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

लगभग डेढ़ साल पहले पीड़ित की दोस्ती मालवणी निवासी कावेरी (कार्तिक वेदामणी निकम) से हुई थी. कावेरी के जरिए उसकी मुलाकात नेहा खान उर्फ नेहा इप्टे से हुई, जो कथित तौर पर मालवणी इलाके में सक्रिय एक ट्रांसजेंडर गैंग की मुखिया है.

लिंग परिवर्तन करने को मजबूर किया
पीड़ित ने बताया कि 5 अगस्त को उसे नेहा के घर बुलाया गया. वहां नेहा, कावेरी, भास्कर शेट्टी और माही नाम के लोगों ने उसे  जेंडर ट्रांजिशन कराने के लिए समझाने की कोशिश की. जब उसने मना किया, तो उसे कमरे में बंद कर दिया गया. आरोप है कि गैंग के लोगों ने उसे जबरन कुत्ते के साथ अश्लील हरकतें करने पर मजबूर किया और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद उन्होंने उसी वीडियो के सहारे उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *